गुलाबगंज: जिले में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 5 जुलाई तक
वर्ष 2025 में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 5 जुलाई तक किया जाएगा। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने किसानों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की है। पंजीयन की निःशुल्क सुविधा किसानों को स्वयं के मोबाइल, एमपी किसान एप, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में बने सुविधा केंद्रों और दी गई हे।