विदिशा नगर: विदिशा स्टेशन पर पंजाब मेल एक घंटे तक खड़ी रही, यात्रियों को हुई परेशानी
विदिशा रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे भोपाल से बीना की ओर जाने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज गर्मी के बीच ट्रेन के अचानक रुकने से खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित हुए। यात्रियों ने बताया कि उन्हें खाने-पीने और पानी तक के लिए परेशान होना पड़ा।