सदर: सिविल लाइंस में करंट की चपेट में आने से प्राइवेट बिजली कर्मी की मौत, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
Sadar, Allahabad | Jul 7, 2026
सिविल लाइंस स्थित व्यस्त सुभाष चौराहे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। चौराहे पर एक बड़ी एलईडी वॉल इंस्टॉल करते समय एक प्राइवेट बिजली कर्मी को हाई वोल्टेज करंट लग गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि युवक बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी