नवगछिया: दर्दनाक खबर: सड़क हादसे में “कुका” की मौत, परिवार में शोक की लहर
जीरो माइल स्थित शिवानी विवाह भवन के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में “कुका” नाम से पहचानी जाने वाली महिला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।