दरभंगा: रोजगार की तलाश में चेन्नई गए देवेंद्र सहनी 12 दिनों से लापता, जन सुराज प्रवक्ता मनीष सिंह ने परिजनों से की मुलाकात।
दरभंगा जिले के मिर्जापुर पंचायत के मनोरथा गांव के वार्ड संख्या-15 निवासी 31 वर्षीय देवेंद्र सहनी पिछले 12 दिनों से लापता हैं। वह रोजगार की तलाश में चेन्नई जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।