बेंगाबाद: उदनाबाद में भागवत यज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा, 2500 महिलाओं ने भाग लिया, भक्तिमय माहौल
गिरिडीह सदर प्रखंड के उदनाबाद में 8 से 16 अप्रैल तक श्रीश्री 1008 श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर बुधवार को 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें 2500 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया।