रायबरेली: बचत भवन में CO सिटी व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में अस्थाई पटाखा दुकानदारों के लाइसेंस की लॉटरी प्रक्रिया कराई गई
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित,बचत भवन सभागार में,शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट,धीरज श्रीवास्तव व सीओ सिटी,अमित सिंह की अध्यक्षता में,दीपावली त्यौहार पर लगने वाले अस्थाई पटाखा दुकानदारों के लाइसेंस की,लॉटरी प्रक्रिया कराई गई जिसमें,170 दुकानदारों के अस्थाई लाइसेंस प्रस्तावित किए गए हैं।लाइसेंस प्रपत्रों की जांच होने के बाद दुकानदारों को लाइसेंस वितरित किए जाएंगे।