रायबरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में SDM न्यायिक कोर्ट के बाहर BJP नेत्री अनीता श्रीवास्तव ने,SDM पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना दिया
कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम न्यायिक कोर्ट के बाहर,शनिवार को पीड़ित परिवारों के साथ,भाजपा नेत्री अनीता श्रीवास्तव, एसडीएम न्यायिक के खिलाफ धरने पर बैठ गई,और गंभीर आरोप लगाए हैं।गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है।योगी सरकार को लगातार बदनाम किया जा रहा है।आने वाले पीड़ितों से यहां पर,अवैध वसूली किए जाने का भी आरोप लगाया है।मीडिया को बयान देकर कार्रवाई की मांग की है।