रायबरेली: जिला जेल में माटी कला बोर्ड के तहत बंदियों द्वारा निर्मित मिट्टी और गोबर के सामानों की सस्ते दामों पर बिक्री हो रही है
जिला कारागार में शनिवार को,जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, यूपी सरकार के माटी कला बोर्ड योजना के तहत जेल के बंदियो द्वारा बनाई गई है।इस दीपावली त्यौहार पर आप अगर,मिट्टी के सामानों की खरीदारी कर रहे हैं।तो जिला कारागार की गेट पर लगी बंदियो द्वारा निर्मित की गई मिट्टी के सामानों की खरीदारी करें,जो सस्ते दामों पर बेची जा रही है।