मुज़फ्फरनगर: खतौली गंग नहर पटरी मार्ग पर दिन निकलते ही लकड़ियों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुआ हादसा, चालक ने बचाई जान
खतौली गंग नहर पटरी मार्ग पर दिन निकलते ही बृहस्पतिवार 8:00 बजे के आसपास उस समय बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला जब तेज रफ्तार के चलते लकड़ियों से भरा हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया, गनीमत रही के समय रहते हुए चालक ने कूद कर अपनी जान बचा ली अन्यथा यहां पर कोई बड़ी जनहानि भी हो सकती थी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच मे जुटी