चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र से सटे हवाई पट्टी इलाके में स्थित ठोस अपशिष्ट प्लांट के बाहर सोमवार सुबह लगभग 8 बजे कचरे के ढेर में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर कचरे में आग लगाई है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैलने लगी।