मड़ावरा: ग्राम अमोदा निवासी पीड़ित का आरोप, नामजद आरोपी ने लाठी-डंडों से की मारपीट, गंभीर हालत में मड़ावरा के सीएचसी में भर्ती
थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम अमोदा निवासी एक पीड़ित को शनिवार शाम करीब 7:00 बजे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में भर्ती कराया गया था। उक्त मामले में उसने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के एक नामजद आरोपी द्वारा उसके साथ बेरहमी से लाठी डंडों से मारपीट की गई है। वहीं अस्पताल में उसका इलाज जारी था।