सांगानेर: जयपुर मे घर के बाहर खेल रही 4 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी के नाबालिग लड़कों ने की छेड़छाड़,परिजनों ने करवाया मुकदमा
जयपुर में घर के बाहर खेल रही 4 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी के नाबालिग लड़कों ने बच्ची को खाली प्लॉट में ले जाकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया हैं। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आए परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच करने में जुटी हुई है।