निम्बाहेड़ा: निर्माणाधीन फोरलेन पर नपावली पुलिया के समीप दर्दनाक हादसा, डम्पर और पिकअप की भिड़ंत में चालक गंभीर रूप से घायल
बुधवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा उपखंड क्षेत्र के मंगलवाड़ मार्ग पर निर्माणाधीन फोरलेन रोड पर टोल प्लाजा के समीप नपावली पुलिया के पास डम्पर और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस