जबलपुर: ऑपरेशन हमदर्द के तहत जीआरपी थाना जबलपुर द्वारा निराश्रित व्यक्तियों का डोजियर तैयार
जबलपुर में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "ऑपरेशन हमदर्द" अभियान के तहत जीआरपी थाना जबलपुर ने सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर में रहने वाले निराश्रित व्यक्तियों का डोजियर तैयार करने की कार्यवाही शुरू की। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस अभियान में जीआरपी स्टाफ ने रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और अन्य स्थानों पर रहने वाले निराश्रित, असहाय एवं बेघर