बेहट: महाराणा प्रताप जयंती को लेकर मिर्जापुर थाने में जिम्मेदार लोगों की हुई मीटिंग
आगामी त्यौहार 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा मीटिंग आयोजित की जा रही है–इसी के चलते मिर्जापुर थाना परिसर में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान और गणमान्य लोगों के साथ एसएसआई बांकेलाल ने मीटिंग का आयोजन किया–और 9 मई को मनाई जाने वाली महाराणा प्रताप जयंती को सकुशल संपन्न कराने के लिय विचार विमर्श किया गया–