डीग: डीग का ऐतिहासिक राम भवन उपेक्षा का शिकार, संरक्षण नहीं हुआ तो मिट सकती है विरासत
Deeg, Bharatpur | Jun 10, 2026 ऐतिहासिक महत्व का प्रतीक राम भवन आज प्रशासनिक उपेक्षा और रखरखाव के अभाव में अपनी पहचान खोने की कगार पर पहुंच गया है। वर्षों पहले इस भवन में राजकीय अस्पताल संचालित होता था तथा इसी परिसर के भीतर चिकित्सकों के आवास भी बने हुए थे। समय के साथ अस्पताल को नई इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन पुराना राम भवन अब बदहाली का शिकार बनकर रह गया है।