चकिया: अमरा उत्तरी में विजिलेंस टीम की छापेमारी, बिजली चोरी नहीं मिली, लोगों ने स्मार्ट मीटर की शिकायत रखी
अमरा उत्तरी गांव में मंगलवार को सुबह 09 बजे को बिजली विजिलेंस विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विजिलेंस पुलिस टीम ने बिजली चोरी की आशंका को लेकर मौके पर गहन जांच की, लेकिन किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। जांच के दौरान गांव के लोगों ने टीम को स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं से लोगों ने बताया कि मीटर में रीडिंग और बिलिंग को समस्या आ रही है।