पूर्व सांसद शहीद विजय सिंह सोय की पुत्री सह कांग्रेस नेत्री अनुप्रिया सोय ने बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। चक्रधरपुर के इतवारी बाजार स्थित अपने पिता के शहीद वेदी को प्रणाम कर अनुप्रिया सोय अपने समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल करने निकली। गाजे बाजे के साथ निकाले गये नामांकन जुलूस में समर्थकों की भीड़ उमड़ी।