बालोद: कंगला मांझी कॉलेज के पास मवेशी बचाने के लिए बस चालक ने लगाया ब्रेक, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर; चालक पर दर्ज हुआ केस
Balod, Balod | Jul 5, 2026 दल्ली-डौंडी मुख्य मार्ग पर कंगला मांझी कॉलेज के आगे एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर अचानक मवेशी आने से बस चालक ने ब्रेक लगाया। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन बस क्षतिग्रस्त हो गई। डौंडी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।