शाहजहांपुर। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड में मृतक छात्र-छात्राओं की आत्मा की शांति के लिए समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया के नेतृत्व में शहीद पार्क से शहीद स्तंभ तक कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।