पीरटांड: सड़क सुरक्षा माह के तहत मधुबन मेला व बड़ा चौक में नुक्कड़ नाटक, हेलमेट, सीटबेल्ट और सुरक्षित यातायात का संदेश
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” थीम पर बुधवार को 12 बजे मधुबन मेला और बड़ा चौक में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देशानुसार मधुबन मेला और बड़ा चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।