ज्ञानपुर: सपा कार्यालय में समाजवादी पार्टी भदोही की मासिक बैठक का हुआ आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
समाजवादी पार्टी भदोही की मासिक बैठक में वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने, उपचुनाव प्रचार और महंगाई, भ्रष्टाचार पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं के लिए लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और नव युवाओं को रोजगार देने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।