ज्ञानपुर: ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर स्थित सरोवर पर छठ पूजा, व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
ज्ञानपुर के हरिहर नाथ मंदिर स्थित ज्ञान सरोवर गुरुवार को सांय चार बजे छठ पूजा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे जो सुरक्षा के दृष्टिगत बेहद सतर्क रहे।