हरदोई: कचहरी परिसर में अधिवक्ता निहित मिश्रा ने कराया सुंदरकांड पाठ, भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
Hardoi, Hardoi | Jun 6, 2026 कचहरी परिसर में अधिवक्ता निहित मिश्रा द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आराधना की।