भभुआ: सारंगपुर मोड़ के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Oct 5, 2025 सारंगपुर मोड़ के पास दो बाइक के जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार की सुबह लगभग 9 बजे की बताई जाती है। दोनों सोनहन थाना क्षेत्र के कुकुराढ गांव निवासी स्वर्गीय कन्हैया के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार जबकि दूसरा उसी गांव के छवि गोड़ के 17 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार बताया जाता है। दोनों घायलों का सदर में इलाज चल रहा है।