हैदरनगर: पंसा गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ संपन्न करने का संकल्प लिया गया, कई गांव के लोगों ने की बैठक
हैदर नगर थाना क्षेत्र के पंसा गांव में 21 अक्टूबर से श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कराया जाएगा। यज्ञ को लेकर एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों की एक अहम बैठक हुई । बैठक में कमेटी का विस्तार कर ग्रामीणों को जिम्मेदारी सौंप गई।