अमरपाटन निवासी राजकुमारी सेन (पति: सुशील सेन), उम्र 35 वर्ष, जो थाना रामनगर क्षेत्र के भिटारी गांव के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर की निगरानी मे इलाज चल रहा था।