Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

satna news #trendingshorts #news #video #viral #hindinews #breakingnews

Balaghat, Balaghat | Aug 2, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट 
बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत, 
परिजनों को तत्काल मिली सहायता राशि

       कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में रविवार रात बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना परिक्षेत्र खापा (बफर) की बीट कुमादेही अंतर्गत ग्राम पर्रापुर (स्कूल टोला), थाना बैहर, तहसील परसवाड़ा की है।

      कान्हा टाइगर रिजर्व मलाजखंड अनुभाग के एसडीओ श्री सुनील कुमार पंद्रे ने बताया कि ग्राम पर्रापुर निवासी श्रीमती सुगनी बाई (45 वर्ष), पति श्री बुधराम पर रात्रि के समय एक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

      घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया तथा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई। शासन के प्रावधानों के तहत मृतका के परिजनों को तत्काल अग्रिम सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। शेष अनुग्रह सहायता राशि भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

      घटना के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र और आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों को वन्यजीवों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए जागरूक कर रही हैं।

      वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यदि कहीं भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम वन अधिकारी या वन विभाग को दें।

#कान्हा_टाइगर_रिजर्व
#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#minforestmp

#बालाघाट बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत, परिजनों को तत्काल मिली सहायता राशि कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में रविवार रात बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना परिक्षेत्र खापा (बफर) की बीट कुमादेही अंतर्गत ग्राम पर्रापुर (स्कूल टोला), थाना बैहर, तहसील परसवाड़ा की है। कान्हा टाइगर रिजर्व मलाजखंड अनुभाग के एसडीओ श्री सुनील कुमार पंद्रे ने बताया कि ग्राम पर्रापुर निवासी श्रीमती सुगनी बाई (45 वर्ष), पति श्री बुधराम पर रात्रि के समय एक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया तथा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई। शासन के प्रावधानों के तहत मृतका के परिजनों को तत्काल अग्रिम सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। शेष अनुग्रह सहायता राशि भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रदान की जाएगी। घटना के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र और आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों को वन्यजीवों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए जागरूक कर रही हैं। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यदि कहीं भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम वन अधिकारी या वन विभाग को दें। #कान्हा_टाइगर_रिजर्व #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minforestmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 2, 2026

#onepiece #loki #mindcatalyst_snr #bhaichara

#onepiece #loki #mindcatalyst_snr #bhaichara

Balaghat, Balaghat | Aug 1, 2026

Bihar में मंत्री Lakhendra Paswan के सामने ही डेटा एंट्री ऑपरेटर ने SC-ST पीड़ित से मांगे ₹50 हजार!

Bihar में मंत्री Lakhendra Paswan के सामने ही डेटा एंट्री ऑपरेटर ने SC-ST पीड़ित से मांगे ₹50 हजार!

Balaghat, Balaghat | Aug 1, 2026

satna news #trendingshorts #news #video #viral #hindinews #breakingnews - Balaghat News