बागीदौरा: बड़ोदिया में कल से विश्वकर्मा मंदिर में भव्य विष्णु यज्ञ एवं कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव, उमड़ेगी आस्था की सरिता
बड़ोदिया के समस्त गुजराती मेवाड़ा सुथार समाज, बड़ोदिया एवं श्री विश्वकर्मा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 26 एवं 27 जून को आयोजित होने वाला श्री विष्णुयज्ञ एवं नवनिर्मित कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार से श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के साथ प्रारंभ होगा। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा पूरे क्षेत्र में उत्सव