भीमपुर: नवरालोंडू घाट में भीषण सड़क हादसा, खाद से लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल
Bhimpur, Betul | May 13, 2026 भीमपुर विकासखण्ड क्षेत्र के नवरालोंडू घाट में भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी अनुसार खाद लेकर आ रहा ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में किसान मुंगया पिता नागू ट्रेक्टर में दब गया राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल किसान को निकालकर जिला अस्पताल भैजा जहां उसका उपचार किया जा रहा है।