राठ: धनौरी गाँव में मूसलाधार बारिश से गरीब का आशियाना गिरकर हुआ धराशाई, सात लोग दबे, महिला और तीन वर्षीय बच्चा घायल
Rath, Hamirpur | Jul 6, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से एक कच्चा मकान गिरकर पूरी तरीके से धराशाई हो गया। कच्चे मकान के दकर कर गिरने से मकान के अंदर मौजूद लोगों में चीख पुकार और अफरा तफरी मच गई तथा सात लोग उसके अंदर दब गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दबे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जिसमें से महिला और उसका तीन वर्षीय पुत्र घायल हो गये हैं।