रामपुर: 15 दिन में 15,000 से अधिक ओवरलोड वाहनों की जांच कर 200 वाहनों को किया सीज, 60 वाहनों से वसूले 25 से 30 लाख - डीएम
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट में मीडिया से मुखातिब होकर कहा है कि पिछले 15 दिनों में 15000 से अधिक ओवरलोड वाहन चेक कर 200 से अधिक वाहनों को सीज किया गया है,साथ ही साठ वाहनों से जुर्माने के तौर पर 25 से 30 लख रुपए वसूले हैं। यह बात कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे कही है।