खगड़िया: नागेश्वर सिंह बासा गांव में पशु चारा काटने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत नागेश्वर सिंह बासा गांव में शनिवार को पशु चारा काटने के दौरान बिजली का करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान नागेश्वर सिंह बासा गांव निवासी चंपा देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि चंपा देवी घर के पास पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान उनका पैर जमीन पर पड़े नंगे बिजली के तार पर पड