हरिहरगंज: ढाब गांव के पास NH-139 पर पिकअप, ट्रेलर और हाईवा की टक्कर, हाईवा चालक गंभीर घायल
हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाब गांव के समीप एनएच-139 पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में पिकअप, ट्रेलर और हाईवा ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पिकअप चालक और सवार भी जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हरिहरगंज थाना के एएसआई भूपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।