देवसर: अवैध नल कनेक्शन पर नगर पालिका निगम सिंगरौली सख्त आदेश जारी।
नगर पालिका निगम आयुक्त डीके शर्मा के द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर नगर के क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। निगम आयुक्त द्वारा नगरीय क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अवैध नल कनेक्शन पर नगर पालिक निगम सिंगरौली शक्ति से पेस आए और इन अवैध कनेक्शनो को बंद किया जाए।