रामगंजमण्डी: डोडखेड़ी-बंदा रोड पर दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, एक अन्य गंभीर घायल
रामगंजमंडी के डोडखेड़ी-बंदा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एक मारुति ओमनी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची ओर दोनों को रामगंजमंडी अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टर ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर निवासी शुभम गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।