गुढियारी गांव के मंडी प्रांगण में बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने सीसी रोड का भूमिपूजन किया। अब लोगों को मंडी तक जाने 10 लाख रुपए की सड़क मिलने जा रही है। इस दौरान विधायक ने ऊमंडी परिसर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह संकल्पित हैं। जनता से किए हर वादे को पूरा करना उनका लक्ष्य है।