अरवल: पल्स पोलियो अभियान को लेकर समीक्षा बैठक, एक भी बच्चा न छूटे: डीएम
Arwal, Arwal | Jun 22, 2026 आगामी 28 जून से 2 जुलाई तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति और तैयारियों का जायजा लेते हुए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।