माधौगढ़: माधौगढ़ से उमरी जाने वाले मुख्यमार्ग पर बचपन स्कूल के पास पिकअप और मोटरसाइकिल में भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ से उमरी जाने वाले मुख्यमार्ग बचपन स्कूल के पास पिकअप और मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई,जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है,घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टरों ने एक को मृत्य घोषित किया और दूसरे को उच्च संस्थान रेफर कर दिया,दिन शुक्रवार समय 7:50 मिनट पर हुई है।वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।