रामगढ़: रामगढ़ में सहकार जूस सेंटर और मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा आधुनिक सुविधाओं का लाभ
Ramgarh, Alwar | Apr 15, 2026 रामगढ़ कस्बे में बुधवार को सुबह ग्यारह बजे ब्लॉक सहकारी समिति मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सहकार जूस सेंटर एवं मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह रहे, जिन्होंने फीता काटकर दोनों सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सहकारी समिति के सदस्य एवं किसान मौजूद रहे।