अनूपपुर: कन्या शिक्षा परिषद मोहल्ले में निकला काला नाग, सुरक्षित किया गया रेस्क्यू
अनूपपुर। कन्या शिक्षा परिषद मोहल्ले में विनोद कुमार बैगा के घर में काला नाग सांप दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक सांप का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद काले नाग को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। समय रहते किए गए रेस्क्यू से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली।