पटना में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे पटना जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन ने कोतवाली थाना के पास स्थित इंडेन गैस एजेंसी एस.के. ट्रेडिंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एलपीजी गैस की बुकिंग, आपूर्ति और स्टॉक की जांच की गई। निरीक्षण में स्थिति संतोषजनक पाई गई तथा उपभोक्ताओं को