जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के परागपुर जैनापुर में जमीनी रंजिश के चलते परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। दोनों घायलों को उपचार के लिए खैराबाद स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा है।