Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

*शराब पीने के बाद पानी पाउच और ग्लास के रुपयों को लेकर झगड़ा* *भरतपुर। शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ मोहल्ले में साथ बैठकर शराब पी रहे दुकानदार और युवक के बीच पानी के पाउच और ग्लास के रुपयों को लेकर हुए विवाद में युवक ने दुकानदार पर किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। गनीमत रही कि दुकानदार को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगढ़ निवासी लाखन जाट की मोहल्ले में ही एक छोटी सी किराना की दुकान है। रात के समय लाखन और उसका पड़ोसी मोनू जाट एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब खत्म होने के बाद जब लाखन ने पानी के पाउच और ग्लास के रुपयों को लेकर मोनू से पैसे मांगे, तो मोनू ने रुपए देने से साफ मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मोनू ने तैश में आकर पास ही पड़ी किसी नुकीली वस्तु से लाखन की पीठ पर वार कर दिया। ​गनीमत रही कि लाखन को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और उसकी हालत सामान्य है। लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौबुर्जा चौकी इंचार्ज एएसआई राकेश मान मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना कर तफ्तीश शुरू की। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि दोनों ही पक्ष आए दिन शराब पीने के आदी हैं और अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।*

Bharatpur, Bharatpur | Jul 16, 2026

MORE NEWS

"जंतर मंतर पर छात्रों को खाना बांटने वाले जुनैद को 24 जुलाई की रात दिल्ली पुलिस उठाकर उत्तराखंड ले गई। पूरी रात आंखों पर पट्टी बांधकर रखा। अगली सुबह एक अधिकारी ने जुनैद से पूछा कि फंडिंग कहां से आती है? इतना खाना कैसे बांट रहे हो? पूछताछ करके वे जुनैद को मसूरी (उत्तराखंड) में छोड़कर चले गए। वहां से कैब करके जुनैद 25 जुलाई को वापस दिल्ली आए।"
- जुनैद के आरोप

"जंतर मंतर पर छात्रों को खाना बांटने वाले जुनैद को 24 जुलाई की रात दिल्ली पुलिस उठाकर उत्तराखंड ले गई। पूरी रात आंखों पर पट्टी बांधकर रखा। अगली सुबह एक अधिकारी ने जुनैद से पूछा कि फंडिंग कहां से आती है? इतना खाना कैसे बांट रहे हो? पूछताछ करके वे जुनैद को मसूरी (उत्तराखंड) में छोड़कर चले गए। वहां से कैब करके जुनैद 25 जुलाई को वापस दिल्ली आए।" - जुनैद के आरोप

Bharatpur, Bharatpur | Jul 27, 2026

इन Gen Z को सलाम!
सिर्फ विरोध नहीं.. जिम्मेदारी भी!
जो भी करते है, पूरी शिद्दत से करते है!

इन Gen Z को सलाम! सिर्फ विरोध नहीं.. जिम्मेदारी भी! जो भी करते है, पूरी शिद्दत से करते है!

Bharatpur, Bharatpur | Jul 26, 2026

#भरतपुर। भुसावर उपखंड के गांव पथैना में कारगिल विजय दिवस 2026 पूरे उत्साह, गर्व और राष्ट्रप्रेम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को याद किया। ​कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने युवाओं को कारगिल युद्ध के गौरवशाली इतिहास और सैनिकों के बलिदान से अवगत कराया। छात्र नेता कौशल फौजदार ने कैप्टन विक्रम बत्रा के प्रसिद्ध नारे 'ये दिल मांगे मोर' का स्मरण कराते हुए शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस मौके पर ठा. दामोदर पहलवान, सूबेदार हरभजन सिंह, सूबेदार राजेंद्र सिंह, हवलदार शिशुपाल सिंह सहित कई पूर्व सैनिक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।