गड़हनी: नम आंखों से गड़हनी बनास नदी में मां दुर्गा मूर्ति का विसर्जन किया गया
स्थानीय प्रखंड में रखे गए मां दुर्गा मूर्ति का विसर्जन शुक्रवार के शाम 6 बजे तक गड़हनी बनास नदी में नम आंखों के साथ भक्तों ने किया। विसर्जन के समय पुलिस बल मुस्तैद थी। कई गांवों में रखे गए दुर्गा मूर्ति को भक्तों ने डीजे बैंड बाजा व जुलूस के साथ धूमधाम से नदी में लाया और नम आंखों से विसर्जन किया। विसर्जन कर मायूस होकर सभी भक्तों ने घर लौटे।