फतेहपुर: असोथर के मरका पुल के समीप सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दो युवकों को डंफर ने मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत
जरौली गांव निवासी तिलक निषाद का 22 वर्षीय पुत्र सनी कुमार व मलखान का 19 वर्षीय पुत्र शिवम अपने एक साथी के साथ बाइक से रात लगभग साढ़े नौ बजे रिश्तेदारी से वापस आ रहे थे। तभी मरका पुल के समीप जैसे ही ये लोग पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे सनी कुमार व शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा साथी घायल हो गया। सूचना