गोगरी: गोगरी प्रखंड मुख्यालय में राजद का एक दिवसीय धरना, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को गोगरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम में राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। धरना के दौरान नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक की घटनाओं तथा बढ़ते अपराध को लेकर वर्तमान