अमनारी-बौधा सड़क पर धू-धू कर जली स्कूटी, बंद होने के बाद स्टार्ट करते ही पकड़ी आग। चलती स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि जैसे ही इंजन से चिंगारी उठी, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन छोड़ दिया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों के भीतर स्कूटी जलकर लोहे के कंकाल में तब्दील हो गई। स्कूटी बौधा निवासी जानकी कुमार का है।