बहेड़ी: शकरस गांव में एक लाख की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति सहित 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहेड़ी के एक गांव निवासी एक विवाहिता के मुताबिक उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले बहेड़ी थाना क्षेत्र के शकरस गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी विवाहिता के मुताबिक उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक शादी में काफी दान दहेज दिया वाबजूद इसके ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपए कैश की मांग कर रहे थे और मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया।